Monday , 27 July 2026

तेज़ रफ़्तार इयोन कार ने मारी स्कार्पियो को टक्कर, बुजुर्ग की मौत

रेवाड़ी में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क क्रॉस कर रही स्कार्पियो को टक्कर मार दी। जिससे सड़क किनारे बैठी एक बुजुर्ग महिला स्कार्पियो की चपेट में आ गयी। जिस कारण महिला की मौत हो गयी। घटना बावल के बनीपुर चौक के पास स्थित बिजली घर के नजदीक की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला बिल भरने आयी थी और बिल भरने के बाद बाहर बैठकर ऑटो का इंतज़ार कर रही थी तभी यह हादसा हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

जानकारी के अनुसार लोधाना गांव की रहने वाली 61 वर्षीय महिला कमला देवी मंगलवार को बिल भरने बावल बिजली बोर्ड आयी थी बिल भरने के बाद बुजुर्ग लेडी कमला बिजली बोर्ड के बाहर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी बावल की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार इयोन कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज़ के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि घायल महिला को समय पर इलाज़ नहीं मिला यदि समय पर होस्पीटल पहुंचा कर इलाज़ मिल जाता तो शायद वह बच जाती। फ़िलहाल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज़ कर मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *