Friday , 30 October 2026

टिकैत के बाद अब चढ़ूनी की केंद्र को चेतावनी, कहा-अगर जबरन सड़क से हटाया तो PM के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली

नेशनल डेस्क: कृषि कानून को लेकर किसानों का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों में रोष अभी जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने एक बड़ा बयान दिया है, या यूं कहें कि चढ़ूनी ने सरकाप को चेतावनी दी है।  उन्होंने कहा है कि, अगर किसानों को सड़कों से जबरदस्ती हटाने की कोशिश की तो इस बार दिवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरवाजे के बाहर मनाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राकेश टिकैत भी कह चुके हैं ये बड़ी बात

चढ़ूनी ने आगे कहा कि ,अगर सरकार ने सड़कें खाली करवाने की कोशिश की तो सभी किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसान तैयार रहें कभी भी मैसेज आ सकता है और कूच करना पड़ सकता है। इससे पहले किसान नेेता राकेश टिकैत ने कहा था कि, अगर किसानों को बॉर्डरो से जबरन हटाने की कोशिश हुई तो वे देश भर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे। 

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *