Friday , 11 September 2026

Weather Alert! हरियाणा में ठंड बढ़ाएगी अपने तेवर, 21 जनवरी से गरज-चमक के साथ होगी बारिश

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में इन दिनों ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। प्रदेश में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दोनों का असर काफी है। प्रदेश में शीतलहर  चल रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार को प्रदेश के जिलों में धुंध ने दस्तक दी। धुंध और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं विजिबिलिटी भी कम हो गई। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

मौसम विभाग की मानें तो 20 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 21 जनवरी रात व 22 जनवरी को हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *