दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में तेज भूकंप आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी देर तक झटके महसूस किए। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।
इसका केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। यह जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसकी तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। फिलहाल यूपी में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जागकर अपने घरों से बाहर आ गए। जो लोग कार चला रहे थे वे भी कारों से निकल कर बाहर आ गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
