Saturday , 12 September 2026

पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक में भरे थे नारियल, तलाशी के दौरान जो मिला उस देख उड़ गए होश

एमपी डेस्क:  मध्य प्रदेश में पुलिस नशेड़ियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 55 लाख से अधिक का गांजा पकड़ा है। वहीं गांजा तस्करी कर रहे तस्कर मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़ भाग खड़े हुए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ा गये गांजे की खेप छत्तीसगढ़ से अनुपपूर आ रही था ,जिसे जैतहरी थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आस्था पेट्रोल पम्प जैतहरी के पास एक पिकअप वाहन संदिग्ध हालत में रोड के किनारे खड़ा देखा, जिसका पुलिस की विशेष टीम द्वारा मौके पर जा कर वाहन का निरीक्षण किया गया। पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार था, वाहन की चेकिंग करने पर वाहन में कच्चा नारियल लोड था। नारियल हटाने पर प्लास्टिक की बोरी में लगभग 400 किग्रा, अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने 10 लाख रुपये की कीमत का पिकअप वाहन भी जप्त किया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *