Saturday , 25 July 2026
हरियाणा में अब आयुष्मान कार्ड से नहीं होगा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज

हरियाणा में अब आयुष्मान कार्ड से नहीं होगा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज, IMA ने उठाया बड़ा कदम

गुरुग्राम, 7 अगस्त 2025 – हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करवाने वाले लाखों मरीजों को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के 600 से अधिक निजी अस्पतालों ने गुरुवार से योजना के तहत इलाज न करने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले का सीधा असर गुरुग्राम के लगभग 40 अस्पतालों सहित पूरे राज्य के लाभार्थियों पर पड़ेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMA का बड़ा फैसला, बकाया भुगतान बना कारण

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) हरियाणा ने यह फैसला बुधवार को हुई एक अहम ऑनलाइन बैठक के बाद लिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में IMA हरियाणा अध्यक्ष डॉ. एमपी जैन, सचिव डॉ. धीरेंद्र के. सोनी और अन्य वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।

IMA ने बताया कि राज्य के निजी अस्पतालों का सरकार पर कुल 490 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। हाल ही में सरकार ने 245 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिसमें 175 करोड़ हरियाणा सरकार और 70 करोड़ केंद्र सरकार की ओर से हैं। हालांकि, अस्पतालों का कहना है कि यह राशि बेहद अपर्याप्त है और इससे उनकी वित्तीय समस्याएं हल नहीं हो रहीं।

22 अगस्त को विधानसभा में अनुपूरक बजट का वादा

IMA के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि 22 अगस्त को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में आयुष्मान योजना के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे कितना बजट मांगेंगे या वास्तव में कितना आवंटित होगा।

इस अनिश्चितता और लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे अस्पतालों ने सर्वसम्मति से आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है।

लाखों मरीजों पर पड़ेगा असर

इस कदम का सीधा असर प्रदेश के उन लाखों गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों पर पड़ेगा जो इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड पर निर्भर हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन हरियाणा में अब यह सुविधा केवल सरकारी अस्पतालों तक ही सीमित रह जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *