Monday , 26 October 2026

अचानक घर से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, पलभर में मच गया चीख पुकार

हिमाचल डेस्क:  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक निजी बस एक घर से जा टकराई, जिसमें 34 लोग घायल हो गए। बस से अचानक अनियंत्रण हो गई और यह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे के चलते बस में यात्रा कर रहे 34 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंबा से भरमौर के रास्ते पर करियां के पास हुआ हादसा

यह हादसा चंबा से भरमौर के रास्ते पर करियां के पास हुआ। बस लिल्ह से धरवाला के रास्ते चंबा जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, सराय नाला के पास पहुंचने से पहले ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया। इसके चलते बस सड़क से नीचे उतर गई और एक घर से जा टकराई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *