पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में तिरंगा फहराया और शहीदों को नमन भी किया। इस अवरस पर उन्होंने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दे दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, हम अपनी जमीन पर किसी तरह की आक्रामकता या हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब के सीएम ने कहा, अगर वे साहसी बनने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें (पाकिस्तान) को जिंदगी का सबक सिखा देंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस की सत्ता आने के बाद 3565 गैंगस्टर जेलों में- सीएम अमरिंदर
मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राज्य से गैंगस्टर और आतंकी मॉड्यूल को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। जब से पंजाब में कांग्रेस की सत्ता आई है तब से 3565 गैंगस्टर जेलों में हैं। विदेशी धरती पर बैठे गैंगस्टर को भारत लाने की तैयारी चल रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, पाकिस्तान की ओर से सीमा पर बनाए गए 47 आतंकी मॉड्यूल को भी नष्क्रिय किया जा चुका है और इस दौरान 292 आतंकियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
