हिमाचल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है। हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हुआ है और कई नदियां उफान पर चल रहीं हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य सरकार ने 7 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट
अब राज्य सरकार ने 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल बारिश थमी नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। उत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहेगी, क्योंकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में नदियों के उफान पर आने से हालात अधिक बदतर हो गए
रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में नदियों के उफान पर आने से हालात अधिक बदतर हो गए हैं। कई इलाकों में लैंड स्लाइड की खबरे भी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे देश में अब तक 19 लोगों की बारिश के कारण मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आम जनता से अपील करते हुए एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होने कहा है कि, ‘मैं हिमाचल के लोगों से फिर अपील करता हूं, कृपया अगले 24 घंटों तक अपने घरों के भीतर ही रहें, क्योंकि अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।’
इसके साथ ही सीएम सुक्खू ने स्थिति को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। उन्होने कहा, ‘हमने 3 हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 की व्यवस्था की है…आप किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं और मैं भी 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
