नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव चला है। दरअसल, भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें, टिबरेवाल पेशे से वकील हैं। उन्होंने ही विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के विरुद्ध याचिका दायर की थी। इसके साथ वह युवा मोर्चा के भाजपा यूथ विंग में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। प्रियंका टिबरेवाल वर्ष 2014 में भाजपा से जुड़ीं थी। उस समय प्रियंका बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार हुआ करती थीं। उन्होंने ही प्रियंका को बीजेपी में लाया था। भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ममता बनर्जी विधानसभाचुनाव में नंदीग्राम से हार गई थीं
बता दें कि भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में एंटली सीट से प्रत्याशी बनाया था। यहां तृणमूल नेता स्वर्णा कमल ने उन्हें 58,257 वोटों से हरा दिया था ममता बनर्जी भी उस चुनाव में नंदीग्राम से हार गई थीं। उनको भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने 1956 वोटों से हराया था। ऐसे में मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अब ममता बनर्जी को विधानसभा का सदस्य होना बहुत आवश्यक है, इसलिए वह इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ममता बनर्जी की इस पारंपरिक सीट को टीएमसी विधायक सोवन्देब चट्टोपाध्याय ने स्वयं रिक्त कर दिया था।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
