Tuesday , 27 October 2026

Haryana के नूंह में हिंसा की घटना पर CM मनोहरलाल खट्टर की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

हरियाणा के नूंह में हुई धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प के बाद हुई हिंसा पर राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो लोग दोषी होंगे उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस झड़प में एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक इंस्पेक्टर के पेट में गोली लगी है जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने नूंह में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट को सस्पेंड कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम खट्टर ने ट्वीट किया, “आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हरियाणा सरकार ने कहा कि ‘सांप्रदायिक तनाव’ को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार (2 अग्सत) तक निलंबित कर दी गईं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त बल भेजे हैं। उन्होंने कहा, “हम हेलीकॉप्टर के जरिए और सुरक्षाकर्मी भेजने का प्रयास कर रहे हैं।” पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *