कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर तंज कसा था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी वार शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें कुंठित वंशवादी कहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट
दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार सुबह एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि राफेल ने पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया। जबकि मणिपुर जल रहा है और यूरोपीय संघ की संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। पीएम दोनों मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
स्मृति ईरानी ने किया पलटवार
राहुल के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सामने आईं। उन्होंने पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है, एक निराश राजवंश जो मेक इन इंडिया’ की महत्वाकांक्षा को ठेस पहुंचाता है, जब हमारे प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सम्मान मिलता है तो वो व्यक्ति भारत का मजाक उड़ाता है।’
इसके अलावा गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, लोगों द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद वह इस बात से नाराज हैं कि रक्षा अनुबंध अब राजवंश के दरवाजे पर नहीं पहुंच रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
