Monday , 27 July 2026

देश में कोरोना तोड़ रहा दम, बीते 24 घंटों में सामने आए 6 हजार से नीचे मामले

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में लगातार गिरावट  हो रही है। मामले घट कर  साढ़े पांच हजार के करीब पहुंच गए है। पिछले 24 में छह हजार से नीचे मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान ढाई सौ लोगों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किए ये आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान कोरोना के कारण 252 लोगों की जान चली गई है। मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में 7,995 रिवकरी भी हुई हैं, जिसके बाद देश में अब 88,993 एक्टिव केस बचे हैं।

ताजा आंकड़ों के बाद देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3,41,38,763 हो गई है और संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,75,888 तक पहुंच गया है। इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीन की अभी तक 133.8 डोज लगाई जा चुकी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *