Sunday , 13 September 2026

हिसार रैली का न्योता देने तोशाम पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

25 मार्च को हिसार में होने वाली आम आदमी पार्टी की हरियाणा बचाओ रैली का न्योता देने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद मंगलवार को तोशाम पहुंचे। नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं व अनाज मण्डी में धरने पर बैठे किसानों को पीले चावल देकर हिसार रैली में भारी संख्या में पहुंचने का न्योता दिया। तोशाम पहुँचने पर नविन जयहिंद ने पत्रकारों से बात करते हुए किसानों की समस्या के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा बचाओ रैली में बिना पेट्रोल- डीजल दिये सिर्फ पीले चावलों के न्योता से जनता रैली में पँहुचेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

पत्रकारों द्वारा मानहानि के केस में अरविन्द केजरीवाल द्वारा माफ़ी मांगने वाले सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोर्ट के चक्कर काटने से अच्छा है लोगों के काम के लिए चक्कर लगाए जाएं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *