Sunday , 26 July 2026

सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान, कहा- सिद्धू के स्टाफ मेंबर की तरह ट्रीट हो रहे हैं सीएम चरणजीत चन्नी

पंजाब डेस्क:  पंजाब में कैप्टन अमरिदर सिंह के सीएम पद छोड़ने के बाद राजनीतिक उथल- पुथल जारी है। जमकर बयानबाजी हो रही है। तो वहीं, सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी पर बयान दे डाला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, चरणजीत चन्नी को नवजोत सिंह सिद्धू ऐसे ट्रीट कर रहे हैं जैसे कोई उनका स्टाफ मेंबर हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री अपना स्टेटस बहाल रखें- सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अपना स्टेटस बहाल रखें। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री खुद फैसले नहीं ले रहे हैं बल्कि कोई और ले रहा है? शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि, नई चन्नी सरकार पर बादल का डर इस कदर हावी हो गया कि इनका एक ही निशाना रह गया है बादल, बादल, बादल।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *