हरियाणा डेस्क: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज यानि 24 सितंबर को पंचकूला पहुंची। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया और हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सबसे पहले पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी के दर्शन किए। फिर उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें उन्होंने केंद्रीय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना के 7 साल पूरे होने पर कई तरह ही जानकारियां दी और इससे जुड़े आंकड़ो को भी जनता के सामने रखा।

हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल विज भी रहे मौजूद
बता दें कि इस प्रैस कांफ्रेस के बाद वे पंचूकला के एक वैक्सीनेशन कैंप पहुंची। जहां पर उनके साथ हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल विज खास तौर पर मौजूद रहे। जहां पर निर्मला सीतारमण ने स्वास्थय विभाग से जुड़ी कई तरह की जानकारियां लीं। आइए आपको सभी तस्वीरें विस्तार से दिखाते हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
