नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को त्योहारी तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे के नॉन गजटेट कर्मियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 78 दिन का बोनस देगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि, गणना के आधार पर 72 दिन का बोनस दिया जाता है लेकिन इस बार छह अतिरिक्त दिन का बोनस मिलेगा। मतलब ये कि नॉन गजटेट कर्मियों को कुल 78 दिन का बोनस मिलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीडयो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..
https://twitter.com/i/broadcasts/1djGXPggeYEGZ
11 लाख 56 हजार ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
अनुराग ठाकुर के मुताबिक इसका फायदा 11 लाख 56 हजार ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। इस फैसले से सरकार के 1,985 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि अति विषम परिस्थितयों के बावजूद सरकार ने बोनस देने का फैसला लिया है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने टेक्सटाइल मिनिस्ट्री से भी जुड़े फैसले का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पीएम मित्र योजना को लॉन्च किया जाएगा। इसमें पांच साल में 4,445 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना से टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
