वर्षा काल के दौरान बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए बिजनौर का प्रशासन सतर्क हो गया है। कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध प्रसाशन द्वारा बरसात शुरू होने से पहले ही बाढ़ चेतावनी जारी कर दी गई है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के चार मंडलों सहित सात जनपदों के प्रसाशनिक और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशाषी अभियंता राजीव कपिल का कहना है कि बांध में अगस्त महीने में 355 मिटर तक पानी रोकने की क्षमता रही थी। लेकिन आज यानि मंगलवार को पानी 355 मीटर के पार पहुँच गया है। जिसकी वजह से पानी जल्द ही छोड़ा जाएगा और इसी को लेकर चार मंडलो समेत 7 जिलो के जिला प्रसाशन को पत्र लिख कर बाढ़ चेतावनी जारी कर दी गई है।
इस चेतावनी के बाद से अब रामगंगा किनारे बसे सैकड़ो गांवो में बाढ़ का संकट मडराने लगा हैं। हालांकि वैसे तो प्रशासन सावधानी बरत रहा है। लेकिन अगर बाढ़ जैसे हालात होते हैं तस्वीरें कही पड़ोसी राज्य बिहार जैसी ना हो जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
