Thursday , 6 August 2026
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

नई दिल्ली : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने देश के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री के साथ विभिन्न समसामयिक, प्रासंगिकता और राज्य के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुलाकात के दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्री को राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयोगों, ढांचागत सुधारों और ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’ (एनईपी ) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *