नेशनल डेस्क– फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के डाउन होने के दो दिन बाद अब रिलायंस जियो की सर्विस भी डाउन हो गई है। देश के कई हिस्सों से यूजर जियो नेटवर्क के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। जियो नेटवर्क के डाउन होने के कारण यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट यूज करने में समस्या आ रही है। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर करने लगे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान हजारों यूजर्स ने जियो के नेटवर्क डाउन होने की शिकायत की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जियो का नेटवर्क कई घंटों से काम नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बाद अब जियो का नेटवर्क भी डाउन हो गया है। रिलायंस जियो का आधिकारिक कस्टमर केयर हैंडल @JioCare यूसर्स की शिकायत से भरी पड़ी है। वहीं जियो कस्टमर अधिकारी यूजर्स की शिकायत का जवाब देते हुए खेद जताया है और कुछ घंटे में इसे दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
Read More Stories:
सबसे पहले सुबह 9.30 के आसपास दर्ज की गई शिकायत
जियो नेटवर्क के डाउन होने की शिकायत सबसे पहले आज सुबह 9.30 के आसपास दर्ज की गई। इसके बाद जियो नेटवर्क के डाउन होने की कंप्लेन करने वाले यूजर्स की संख्या में तेजी में बढ़ोतरी हुई। जियो नेटवर्क में आई इस गड़बड़ी के कारण ट्विटर पर भी #JioDown ट्रेंड करने लगा। खबरों के मुताबिक ये दिक्कत जियो यूजर्स के साथ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर और रायपुर में आ रही है। इसको लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। कंपनी का ट्विटर हैंडल यूजर्स को बता रहा है कि कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
