Saturday , 12 September 2026

Cctv Video : शो-रूम में घुस गया ओवर लोड ट्रक

यमुनानगर की सड़कों पर अंधाधुंध दौड़ रहें माईनिंग के ओवर लोड ट्रक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। खबर हैं कि आज सुबह ऐसा ही एक ट्रक यमुनानगर-कुरूक्षेत्र हाईवे पर बने एक शो-रूम में घुस गया। गनीमत रही कि अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नही हैं। गौरतलब हैं कि खुद सीएम द्वारा हस्ताक्षेप करने के बावजूद प्रशासन इन बेलगाम यमदूतों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नकाम साबित हो रहा हैं, और आए दिन यह ट्रक निर्दोष लोगों के खून से सड़कों को लाल कर रहें हैं। लोगों का यह भी आरोप हैं कि पुलिस दिन-रात अवैध वसूली के लिए इन ट्रकों के आगे हाथ पसारे खड़ी रहती हैं। हादसें की यह खौफनाक तस्वीरें सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

ओवरलोड यह ट्राला  यमुनानगर-कुरूक्षेत्र हाईवे पर स्थित वर्मा ट्रेडर्ज नामक इस शो-रूम में घुस गया, हादसे के पीछे का कारण ट्रक की अंधाधुंध रफ्तार और ओवरलोड होना बताया जा रहा हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि शो-रूम में लगा भारी-भरकम शटर और कांच के दरवाजे के परखचे उड़ गए, गनीमत रही की लापरवाही की इस रफ्तार की चपेट में कोई मासूम जिंदगी नही आई। यह पूरी घटना शो-रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिनकी फुटेज से यह साफ हो जाता हैं कि ट्रक चालक से यह हादसा किसी दूसरे वाहन को बचाते समय नहीं हुआ, और ना ही अनियंत्रित होने के बाद चालक ने ट्रक की ब्रेक लगाने का प्रयास किया। लाईव तस्वीरों में मौत की स्पीड से यह ट्रक सड़क किनारे लगे एक आधे कटे हुए पेड़ को तिनकों की तरह उखाड़ता हुआ सीधा शो-रूम से टकरा रहा हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *