Sunday , 26 July 2026

नोएडा: झुग्गियों में लगी भीषण आग, 2 बच्चों की जलकर मौत

नेशनल डेस्क: नोएडा में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा सामने आया। दरअसल,थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर की झुग्गियों में अचानक आग लग गई है। इस आगजनी में 2 बच्चों के जिंदा जलने से मौत हो गई। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तो वहीं आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, जहां आग लगी है, वहां करीब 12 सौ झुग्गियां हैं। आग में जलकर दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चों को उसकी मां सुलाकर काम पर गई थी। तभी यह हादसा हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *