Sunday , 26 July 2026

Karnal : मंदिर गया परिवार और नौकर ने घर किया साफ,

शिवरात्रि वाले दिन दादूपुर गांव के मंदिर में पूजा करने गए परिवार का नौकर घर साफ कर फरार हो गया। मंदिर से पूजा करके परिवार घर लौटा तो नौकर गायब मिला। शक के आधार पर घर की तलाशी ली तो नकदी व गहने गायब मिले। पीड़ित परिवार ने आरोपी तलाश करने के 20 दिन बाद शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उचाना गांव निवासी तरसेम सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को शिवरात्रि पर वह अपने परिवार सहित पास के दादुपुर गांव के मंदिर में पूजा करने गया था। पीछे से घर में रह रहे नौकर गुरुचरण यादव दिन के समय घर में चोरी करके भाग गया। वह अपने साथ घर से 42 हजार रुपये, दो तोले सोने की चेन चोरी की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *