Monday , 27 July 2026

CCTV : ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दामाद पर किया रोड से हमला

रुड़की, 28 अगस्त : एक ससुर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपने ही दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला उत्तरप्रदेश के रुड़की शहर का है। ससुर की तरफ से हुए इस हमले में दामाद बुरी तरह से घायल हो गया है। दामाद का नाम कादिर है जोकि अस्पताल में गंभीर रूप से घायल पड़ा है। ससुर ने अपने ही दामाद को लोहे की रोड से इस कदर पीटा की वह बुरी तरह घायल हो गया। बेरहम ससुर की यह हरकत एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ़ नजर आ रहा है कि कैसे एक शख्स बड़ी बेरहमी से लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर रहा है। इस फुटेज में हमलवार ससुर के साथ अन्य शख्स भी दिखाई दे रहे हैं जोकि पशु की तरह कादिर को पीट रहे हैं। युवक बचने की कोशिश करता है लेकिन हमलावर उसे घसीटते हुए गली से बहार लाते हैं और युवक को बेहरमी से पीटना शुरू कर देते हैं। वहीं मौके पर भीड़ जमा होने के कारण हमलावर वहां से फरार हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भर्ती करवाया गया। बता दे इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू का दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल कादिर की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के समय से ही उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी इसीलिए काफी समय से युवती अपने पिता के घर रह रही है। यही नहीं युवती ने कादिर से तलाक लेने के लिए महिला हेल्प लाइन में केस भी किया हुआ है। पीड़ित कादिर ने बताया कि उसका ससुर नाजिम उस पर बेटी को तलाक देने और मोटी रकम की मांग कर फैसला करने का दबाव बना रहा था। जब उसने इंकार किया तो उसके ससुर ने उस पर हमला कर उसे जान से मरने की कोशिश की। पुलिस मामले की संजीदगी से जाँच कर रही है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *