Thursday , 29 October 2026

‘कनेक्ट टू द पीपल’ अभियान के तहत जनता के रूबरू हुए मुख्यमंत्री

फतेहाबाद, 6 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ‘कनेक्ट टू द पीपल’ कार्यक्रम के तहत आज फतेहाबाद के भूना इलाके में पहुंचे जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा पिछले 4 वर्षों में काफी विकास कार्य करवाए गए हैं और अगर अकेले भूना इलाके की ही बात की जाए तो पिछले साढे तीन वर्षों में 100 करोड़ के विकास कार्य इस इलाके में हुए हैं। जब की पिछली सभी सरकारों में इतना विकास नहीं हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की और फसलों के बढ़ाए गए दामों को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने MSP में हुए इजाफे को किसान हितेषी फैसला बताया और कहा कि इससे किसानों को काफी फायदा होगा। उन्होने कार्यकर्ताओं को यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी कार्यकर्ता का सार्वजनिक काम नहीं रुकेगा, हालांकि व्यक्तिगत काम को लेकर उन्होंने कोई वायदा नहीं किया। सीएम मनोहर लाल का फतेहाबाद के अलग अलग ईलाको का दौरा आज शाम तक जारी रहेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *