Wednesday , 28 October 2026

Corona Update: 209 दिनों के बाद सामने आए कोरोना के सबसे कम मामले, 29 हजार 639 लोग हुए ठीक

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के कुल 18 हजार 346 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देशभर में 263 लोगों की जान भी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि देश में 209 दिनों के बाद सोमवार को कोरोना के सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ये आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटों के दौरान देश में कुल 29 हजार 639 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 52 हजार 902 हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 53 हजार 48 मामले आ चुके हैं, जिनमें से चार लाख 49 हजार 260 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं देशभर में अब तक कुल 3 करोड़ 31 लाख 50 हजार 886 लोग ठीक हो चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *