नेशनल डेस्क- भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। बता दें, अक ही दिन में देश में कोरोना के 1,938 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमितो की संख्या बढ़कर 4,30,14,687 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 67 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,672 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 182.23 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई। वहीं, इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
Read More Stories:
कोरोना की चौथी लहर
यूरोप के कई देशों और चीन-हांगकांग में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई जानकार देश में कोरोना के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में एम्स दिल्ली के वरिष्ठ महामारी विज्ञानी डॉ. संजय राय ने कहा है कि, ओमिक्रॉन बीए.2 वायरस का म्यूटेशन होना तय माना जा रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव भारत में भी दिख सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि, देश में कोरोना की चौथी लहर के गंभीर प्रभाव सामने आने की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा है कि, कोरोना के खिलाफ वैक्सीन हमारा सबसे बड़ा हथियार है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
