बिहार डेस्क- बिहार के पटना-गया रेल खंड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां पर, एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना जहानाबाद स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो की बताई जाती है। हालांकि, इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसकी पुष्टि नहीं की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वायरल वीडियो में ट्रेन के आगे कूदने वाला शख्स काको प्रखंड क्षेत्र के एनवां गांव निवासी शिक्षक महेंद्र प्रताप बताये जाते हैं। दरअसल, शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार सुबह पटना जाने की बात कह कर घर से निकले थे परंतु उन्होंने चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
Read More Stories:
परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल
यह घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। फिलहाल वे लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की। अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। इधर, पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वायरल वीडियो के सवाल पर रेल थाना के कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से परहेज कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
