Monday , 2 November 2026

ट्रक चालकों ने युवक के हाथ बांधकर की पिटाई, पुलिस कर रही छानबीन

फतेहाबाद नई अनाजमंडी के पास हैफेड गोदाम के नजदीक अनाज से भरे ट्रक चालकों और अन्य कुछ लोगों ने ट्रक से अनाज चोरी करने के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर डाली। लोगों ने चोरी के आरोपी युवक के रस्सी से हाथ बांधकर उसे पीटा। पिटाई का ये वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। घायल हुए युवक को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालकों ने युवक व उसके 2 साथियों के खिलाफ चोरी के आरोप में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में सिटी थाना एसएचओ का कहना है कि चोरी के आरोप में 3 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और चोरी के आरोप में युवक की पिटाई करके कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर अस्पताल में भर्ती युवक ने ट्रक से अनाज चोरी करने की बात से साफ़ इंकार किया और ट्रक चालकों द्वारा उसे बेवजह पीटने की बात कही। युवक का कहना है जिस जगह ट्रक खड़े थे वहां शराब का ठेका है और वह ठेके से शराब लेने गया था। लेकिन इस दौरान ट्रक वालों ने उसे बेवजह पकड़कर पीटा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *