Monday , 14 September 2026

हरियाणा में 4 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला, कमलदीप गोयल बने यमुनानगर के SP

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार की ओर से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में चार आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें यमुनानगर में तैनात सुरेंद्र सिंह भौरिया के स्थान पर कमलदीप गोयल को एसपी लगाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

KAMALDEEP GOYAL IPS

गोयल यमुनानगर में सुरेंद्र सिंह भौरिया का स्थान लेंगे। अभी वह एआईजी पंचकूला में तैनात थे। इसी तरह आईपीएस अधिकारी चंद्रमोहन को पंचकूला में गोयल की जगह भेजा गया है। पलवल के अतिरिक्त एसपी शुभम सिंह को राज्यपाल के एडीसी के तहत विशेष लोकायुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यहां पहले से तैनात मनप्रीत सिंह को अंबाला का अतिरिक्त एसपी नियुक्त किया गया है। एसीपी फरीदाबाद महेश कुमार को डीएसपी/आईआरबी भोंडसी में तैनात किया गया है। यह पद खाली पड़ा था। इसके अलावा एचपीएस महेश कुमार के भी तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। आईपीएस सुरेंद्र सिंह भौरिया की नियुक्ति के आदेश फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। किस अधिकारी को कहां ट्रांसफर किया गया है, देखिए लिस्ट…।

ips transfer

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *