Saturday , 25 July 2026

प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, लड़की ने परिजनों ने दी दर्दनाक मौत

हरियाणा डेस्क: प्रेमी बड़ी चाहत से गया तो था अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए, हालांकि प्रेमिका तो मिली नहीं लेकिन उसे मिल गई मौत। हैरान कर देने वाला ये मामला फरीदाबाद के खेड़ी इलाके से सामने आया है। जहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। प्रेमी की हत्या का आरोप प्रेमिका के परिजनों पर ही लगा है। दरअसल ये पूरा मामला बीते 29 जुलाई का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़की के परिजनों ने कर दी हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ऋषि का किसी लड़की प्यार करता था। जिसे लड़की के मोबाइल से मैसेज कर मिलने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने ऋषि को पकड़ लिया और उसे कुछ दूर  जाकर टीटू कलोनी के आगरा नहर के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। ये संगीन आरोप ऋषि के ही चाचा ने लगाया है।

Read More Stories

ये कहना है पुलिस का

पुलिस के अनुसार, उन्हें युवक का शव टीटू कॉलोनी के पास नहर किनारे लावारिस हालत में मिला था। जसकी शिनाख्त के फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवाया गया था । आज उसकी शिनाख्त हरकेश नगर के रहने वाले ऋषि के रूप में हुई है हुई है। फिलहाल मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *