नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां एक महीने पहले लापता हुए एक परिवार के पांच सदस्यों के शव एक खेत से निकाले गए। सभी की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उन्हें पहले से खोदे गए 8 से 10 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया गया था। पुलिस को शव निकालने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल करना पड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। तो वहीं पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय ममता, उसकी दो बेटियां (21 वर्षीय रूपाली और 14 वर्षीय दिव्या) और बेटियों के दो चचेरे भाई 13 मई को देवास में अपने घर से लापता हो गए थे।

पुलिस ने दी ये जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के मकान मालिक, जो पीड़ितों में से एक के साथ रिश्ते में थे और उनके एक दर्जन साथी इस घटना के पीछे हैं। मुख्य आरोपी सुरेंद्र राजपूत और चार अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सात अन्य की तलाश कर रही है। जब पुलिस ने जमीन के नीचे आठ फीट खोदा, तो उन्हें अलग-अलग कब्रों में पांच सड़े-गले शव मिले। उनमें से किसी के पास कपड़े नहीं थे। आरोपियों ने उनके कपड़े उतारकर कपड़े जला दिए थे। आरोपियों ने शवों को सड़ने के लिए नमक और यूरिया से ढक दिया था। फिलहाल पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
