साल के अंत में होने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की घोषणा चुनाव आयोग अक्तूबर महीने में कर सकता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जहाँ गुजरात के दिसंबर में हो सकते हैं वहीं हिमाचल प्रदेश में चुनाव नवंबर महीने में कराए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव करा सकता है तो वहीं गुजरात में चुनाव दो चरणों में होगा। बता दें कि गुजरात में जहां भाजपा शासन में है वहीं हिमाचल में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार चला रही है। काबिले गौर करते की बात ये भी है कि भाजपा को जहां इस बार गुजरात में सबसे कठिन चुनौती मिल रही है तो हिमाचल में कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई से परेशान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
