हरियाणा डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसान आंदोलन पर एक बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, अगर किसान आंदोलन हिंसक होगा तो किसानों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होंगी और उन्हें भी कोर्ट के नोटिस मिलेंगे। आगे कहा कि, कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की वजह से ‘किसान’ शब्द की पवित्रता कम हो गई है। सीएम ने मनोहर लाल ने ये भी कहा कि, जब उन्होंने (किसान) अपनी सीमा पार कर दी, तो हमें उनसे लिखित में यह मांगना पड़ा कि उनका प्रदर्शन अहिंसक होगा। अगर हिंसा हुई तो एफआईआर दर्ज होगी और उन्हें भी कोर्ट के नोटिस मिलेंगे।’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसान शब्द बहुत पवित्र है- सीएम मनोहर लाल
उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी हमारे संयम की परीक्षा न लें। किसानों का वह बहुत सम्मान करते हैं। यह बहुत ही सम्मानित शब्द है। सीएम ने कहा कि, ‘किसान शब्द बहुत पवित्र है और सब इसे बहुत सम्मान देते हैं। कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की वजह से इस शब्द को नुकसान पहुंचा है। बहनों और बेटियों की इज्जत लूटी गई, हत्याएं हो रही हैं, सड़कें जाम की जा रही हैं। मैं उन सभी गतिविधियों की निंद करता हूं जो अलोकतांत्रिक हैं।’
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
