Saturday , 12 September 2026

एकतरफा प्यार ने ले ली जान, युवक ने युवती को चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक सिरफिरे आशिक ने युवती की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया। बालिका शौच के लिए गई थी, वहां सिरफिरे आशिक ने चाकुओं से हमला कर दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। सिरफिरे आशिक के हमले से घायल युवती के परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने रंजिश में युवती की हत्या का मामला दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित
एसपी हरदोई का कहना है कि, यह मामला थाना हरपालपुर के ग्राम ककरा का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, रंजिश के चलते आशीष नामक 25 वर्षीय युवक ने एक 18 साल की लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन के सहयोग से लड़की को जिला अस्पताल भेजा गया था।

Read More Stories:

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *