कहते है कि चोर बदमाश भले ही कितना शातिर क्यों ना हो, एक ना एक दिन कानून के हत्थे चढ़ ही जाते हैं। ऐसा ही मामला रतिया से सामने आया है। जहां टिब्बा कॉलोनी निवासी एक डॉक्टर के घर हुई चोरी के मामले को पुलिस की टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया। जिनके कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है। तो वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया किएक आरोपी तरसेम को पहले ही काबू किया हुआ है। जिसके पास से चोरीशुदा नकदी बरामद की गई थी। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी को बीते दिन काबू किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से 38 हजार रुपये की नगदी, सोने का आभूषण और एक एलईडी बरामद की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि पुलिस की टीम को अभी भी चोरी हुए विदेशी करंसी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे हिसार जेल भेज दिया है और पुलिस की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
