Saturday , 25 July 2026

Haryana सरकार का बड़ा फैसला, इन 7 जातियों को किया गया अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या -1 से 7 जातियों नामतः अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाकर हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। अब इन जातियों को अनुसूचित जाति वर्ग का लाभ मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इसके अलावा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 50 पर उल्लेखित राय सिख जाति को भी हटाया गया है और इसे भी हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 31 पर जंगम-जोगी जाति शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है।


हरियाणा सरकार की ओर से अनुसूचित जाति आयोग राज्य के ‘नायक’ समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *