कॉमेडियन कपिल शर्मा कि फिल्म ‘फिरंगी’ की दो दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने दो दिन में करीब 4.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.10 करोड़ और दूसरे दिन भी करीब इतनी ही कमाई की। इस तरह दो दिनों में ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि रविवार की छुट्टी का फायदा इस फिल्म को जरूर मिला होगा। अभी इस फिल्म के रविवार की कमाई का इंतजार है। कपिल की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है जिसे राजीन ढिंगरा ने डायरैक्टर किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री ईशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं। इससे पहले कपिल ने 2015 में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
