बिहार डेस्क: आरजेडी के मुखिया लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने शादी कर ली है। वे अपनी दोस्त एलेक्सिस रसेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बिहार से दूर दिल्ली में हो रही शादी में खास लोगों को ही निमंत्रित किया गया। गोल्डन कलर की शेरवानी में तेजस्वी बिल्कुल राजकुमार लग रहे हैं और उनकी पत्नी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तेजस्वी यादव और एलेक्सिस रसेल 6 साल से हैं दोस्त
तेजस्वी यादव और एलेक्सिस रसेल के बीच पूरे 6 साल से दोस्ती है। बताया जाता है कि लालू यादव पहले तेजस्वी की पसंद से नाखुश थे। लेकिन तेजस्वी अपनी जिद पर अड़े रहे। आखिर में लालू यादव की रजामंदी के बाद दोनों की अब शादी हो रही है।

दोनों ही एक दूसरे को पहली नजर में ही पसंद कर चुके थे
एलेक्सिस ररेस के पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल थे। एलेक्सिस और तेजस्वी का 6 साल से एक दूसरे से मिलना जुलना था। दोनों ही एक दूसरे को पहली नजर में ही पसंद कर चुके थे। बीच में मजहब की दीवार आ रही थी जिसे लालू ने अपने बेटे की खुशी के लिए गिरा दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
