हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है हरियाणा आर्थिक संकट की ओर जा रहा है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। सरकार कर्जे पर कर्जा ले रही है। प्रदेश पर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये का कर्जा थोप दिया गया है।वह सोमवार को सोनीपत रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो अपनी खोई हुई राजनीतिक धरती तलाश रही है। यह अधिकार सभी को है। इनेलो अभय चौटाला के दिल्ली में शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व से मिलने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि कोई भी किसी से मिल सकता है। वह इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे तो पता लग जाएगा। इनेलो के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर न तो किसी का विरोध किया है न समर्थन।
इस बारे में किसी ने कुछ नहीं पूछा है। जबकि कोई पूूछेगा तो जवाब दे दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की पीएम व सीएम पर की गई टिप्पणी पर वे तटस्थ नजर आए। उन्होंने यह कह कर किनारा किया, कि इसका जवाब वे दे चुके हैं।
हुड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं है। नूहं में कई जाने गईं। सिपाही मरे, दो होम गार्डों की भी जान गई। सीएम ने बयान दिया कि सोची समझी साजिश है। साजिश किसने और क्यों की इसका खुलासा होना चाहिए। जनता जानना चाहती है। क्या साजिश में खुद सरकार शामिल है। ऐसा नहीं है तो क्यों सरकार जांच के लिए तैयार नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
