Tuesday , 27 October 2026

Panipat : नए मेडिकल कॉलेज खुलें तो डॉक्टर बनने नहीं जाना पड़ेगा विदेश,

प्रदेश सरकार के बजट से हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी उम्मीदें है। लोगों की सेहत से जुड़ा स्वास्थ्य मुद्दा सबसे अहम माना जाता है। डॉक्टर व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हर कर्मचारी सरकार से ढांचागत मजबूत करने व डॉक्टरों के लिए कल्याणकारी काम करने की आस जताता है। भावी डॉक्टरों को नए मेडिकल कॉलेज की उम्मीद है और डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों को फीस कम करने की उम्मीद है।
डॉक्टरों का कहना है कि सरकार को मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे युवाओं को अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने यूक्रेन व रूस न जाना पड़े़। सरकारी डॉक्टरों को दवाओं की कमी दूर करने व सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नई सेवाएं शुरू होने की उम्मीद हैं। डॉक्टरों का मत है कि जब तक मैनपावर की कमी दूर नहीं होगी तब तक संसाधानों का बढ़ाने का कोई खास लाभ नहीं होने वाला। इसलिए सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र की परेशानियों को दूर करने के लिए काम करना होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *