दिवाली से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाको में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गई है। वायु प्रदूषण के वैसे तो कई कारण है, लेकिन पराली जलाना भी इसका मुख्य कारण है। पंजाब और हरियाणा सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद किसान मान नहीं रहे है। हरियाणा सरकार पराली चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फसल अवशेष जलाने के आरोप में 35 किसानों पर 87,500 रुपए जुर्माना किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टोहाना, कन्हड़ी, समैन, अमानी, सिब्बलवाला, डाँगरा, हैदरवाला, फ़तेहपुरी, लालौदा, पारता, जमालपुर शेखा, गाजुवाला, धारसुल कलाँ, इंदाछुई, चंदडकलाँ, जापतेवाला, नन्हेडी, रताथेह के 35 किसानों पर धान की पराली जलाने पर यह जुर्माना लगाया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
