पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। जा हां, सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है। वहीं केजरीवाल के एलान से पहले ही पूरे शहर में भगवंत मान के पोस्टर लग गए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए एक नंबर जारी किया गया था। इससे पहले पार्टी में विधायकों की तरफ से सांसद भगवंत मान को बतौर सीएम ऐलान किए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने लोहड़ी के दिन नया दांव खेलते हुए पंजाब के लोगों से ही इसके लिए राय मांग ली थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
