नेशनल डेस्क- अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति पंजशीर घाटी के बेटे अमरुल्लाह सालेह ने पाकिस्तान और तालिबान की नापाक जोड़ी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान से भागने की बजाय पंजशीर घाटी में अपना ठिकाना बनाने वाले अमरुल्लाह सालेह ने कहा कि पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान इतना बड़ा है कि वो हमारे देश को निगल नहीं सकता है। अमरुल्ला सालेह ने व्हाइट हाउस के एक पूर्व अधिकारी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि अपने इतिहास को आतंकवादी समूहों के अपमान और झुकने पर एक अध्याय न बनने दें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बतादें,तालिबान शासन को गिराने के बाद, अमरुल्ला सालेह 2004 में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के प्रमुख बने, जब हामिद करजई राष्ट्रपति थे। फिर उन्होंने अशरफ गनी राष्ट्रपति पद के आंतरिक मंत्री के रूप में कार्य किया और बाद में पहले उपाध्यक्ष बने। ताजिकिस्तान में अफगान दूतावास ने कार्यवाहक प्रमुख के रूप में उनकी तस्वीर लगाई है।
ट्वीट कर लिखा
सालेह ने ट्वीट करके कहा, ”देशों को कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए न कि हिंसा का। अफगानिस्तान, पाकिस्तान के लिए इतना बड़ा है कि वो उसे निगल नहीं सकता है, आप अपने इतिहास में ऐसा चैप्टर न होने दें, जिसमें आतंकी गुटों के सामने झुकने या बेइज्जत होने का जिक्र हो।” उन्होंने कहा, “मैं इस समय अपने देश के अंदर हूं और वैध कार्यवाहक राष्ट्रपति हूं। मैं सभी नेताओं का समर्थन और सर्वसम्मति हासिल करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा हूं।”
Read More Stories:
उन्होंने कहा, “मैं इस समय अपने देश के अंदर हूं और वैध कार्यवाहक राष्ट्रपति हूं। मैं सभी नेताओं का समर्थन और सर्वसम्मति हासिल करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा हूं।” हालांकि सालेह का ठिकाना अज्ञात है, माना जाता है कि वह अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत की पंजशीर घाटी में है, जो अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा को मजबूत करता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
