Monday , 27 July 2026

यात्रियों की सुविधा के लिए निजी स्कूल-कॉलेजों एवं कंपनियों की बसें उतरी सड़कों पर

 पानीपत, 19 अक्तूबर: प्रदेश सरकार के एस्मा लगाने के बावजूद रोडवेज कर्मी अपनी मांगो  को लेकर अड़े हुए हैं।  बता दें लगातार चार दिनों से रोडवेज की हड़ताल जारी है जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है और लोगों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं पानीपत में भी हड़ताल का असर जारी है। पानीपत में एस्मा के तहत 192 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस प्रशासन ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
वहीं त्योहारों के दिनों में लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न आए इसे लेकर सरकार ने अब निजी स्कूल-कॉलेजों और कंपनियों की बसों को सड़कों पर उतारा है।
 बात दें अनुबंध के आधार पर चालक भर्ती भी की जा रही है, लेकिन क्या इस प्रकार से आम जन जीवन सामान्य हो पाएगा जिसके लिए पुलिस प्रशासन और सरकार जुटी है। वंही प्रशासन और रोड़वेज कर्मियों के बीच चल रहे विवाद से आमजन प्रभावित हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *