ब्यूरो रिपोर्ट– स्वास्थय मंत्री अनिल विज जनता के स्वास्थय को लेकर हर तरह के प्रयास करते हैं। कोरोना काल में आम जनता को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए उन्होंने जगह जगह कैंप लगवाए। तो वहीं अब उन्होंने ट्रक ड्राइवरों के सेहत को लेकर बड़ी सौगात दी है। बता दें, कि अंबाला में मंत्री अनिल विज ने ट्रक ड्राइवरों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स बताते हुए उनके लिए खास तौर पर एक वैक्सीनेशन कैंप लगवाया। अंबाला में गल्फ सुपरफलीट ‘सुरक्षा बंधन’ अभियान की शुरूआत की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्रक ड्राइवरों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन
6 से 22 अगस्त के बीच ट्रक ड्राइवरों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा के कैंपों के लिए वैक्सीन मुहैया करवाने के साथ ही हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवरों की जो कैटेगरी है वो अभी तक वैक्सीन लगवाने से रह गई है। क्योंकि वे तो हर वक्त अपनी डयूटी पर रहते हैं। इस कैंप में हर जगह से ट्रक ड्राइवर पहुंच रहे हैं जिनका वैक्सीनेशन हुआ। मंत्री अनिल विज ने ये कहा कि इनको रोक कर कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है।

वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जोरदार रिस्पांस
हरियाणा में मंत्री अनिल विज द्वारा शुरू किए गए इस कैंपेन को लेकर ट्रक ड्राइवरों ने भी हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि इस कैंपेन में एक नीजि न्यूज चैनल ने भी सहयोग किया। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने न्यूज चैनल के काम की सराहना की है। इस दौरान इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जोरदार रिस्पांस दिखाई दिया।
Read More Stories:
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
