Friday , 30 October 2026

खेल मंत्री संदीप सिंह ने अंबाला छावनी में किया औचक नीरिक्षण, काम में कमी होने पर ठेकेदारों को दे डाली सलाह!

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने आज यानि मंगलवार को अंबाला छावनी में औचक दौरा किया। यहां पहंुचकर उन्होंने अंबाला छावनी के निर्माणाधीन  वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम का निरीक्षण और उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार से बातचीत भी की।  इस दौरान मंत्री संदीप सिंह ने फुटबॉल स्टेडियम,  एथलेटिक  व  निर्माणाधीन हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। हालांकि नीरिक्षण के बाद से वे कहीं ना कहीं असंतुष्ट नजर आए। मौजूद ठेकेदारों से निर्माण के बारे में जानकारी ली और कमियों के बारे में ठेकेदार को हिदायत भीदी। उनके अनुसार अब ठेकेदार को समय दे दिया गया है और इसका निर्माण 1 साल पूर्व ही हो जाना चाहिए था।

वीओ..  आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी यहां पर निरीक्षण किया था और निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां भी पाइ थी। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की ओर से एक मीटिंग में बुलाने का फैसला लिया गया था। तो वहीं अब खेल मंत्री की ओर से भी अब निरीक्षण किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *