Tuesday , 17 June 2025

political

हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर इनेलो का हल्ला बोल: भगवंत मान की प्रतीकात्मक शव यात्रा, बड़े प्रदर्शन की घोषणा

अंबाला, 5 मई – हरियाणा को भाखड़ा डैम से पानी न देने और पंजाब सरकार द्वारा गैरकानूनी रूप से डैम के गेट पर ताला लगाने के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया। अंबाला जोन के सात जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में धरने दिए गए और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान …

Read More »

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान: केंद्र निभाए जिम्मेदारी, पंजाब का डैम कब्जा असंवैधानिक – SYL पर भी बोले पूर्व सीएम

चंडीगढ़, 5 मई: हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को हाईकोर्ट जाने की जरूरत नहीं थी। यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है और उसकी जिम्मेदारी है कि वह हस्तक्षेप कर मामले को हल करे।   हुड्डा ने पंजाब सरकार के …

Read More »

Punjab-Haryana Water Dispute: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, पानी के मुद्दे पर सरकार पेश करेगी प्रस्ताव

चंडीगढ़,5 मई 2025: पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) द्वारा हरियाणा के हक में दिए गए फैसले को लेकर पंजाब विधानसभा में आज (सोमवार) एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र राज्य सरकार द्वारा पानी से संबंधित गंभीर मुद्दों पर एक प्रस्ताव लाने के लिए आयोजित किया गया है, जिसका …

Read More »

अनिल विज का चन्नी पर पलटवार: कहा- कांग्रेस को सेना नहीं, पाकिस्तान पर है भरोसा

अंबाला,03 अप्रैल। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कांग्रेस को ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी सेना पर भरोसा नहीं है, बल्कि उनका विश्वास पाकिस्तान की बातों पर ज्यादा होता है। अनिल विज ने कहा: …

Read More »

CM नायब सिंह सैनी की पंजाब नेताओं को दो-टूक नसीहत: “पानी पर घटिया राजनीति बंद करें, जरूरत पड़ी तो अपनी जमीन का पानी भी देंगे”

पंचकूला, 2 मई : हरियाणा और पंजाब के बीच जल विवाद के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भावनात्मक लेकिन सख्त लहजे में पंजाब के नेताओं को “राजनीति की मर्यादा” याद दिलाई। पंचकूला में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि “पानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर घटिया राजनीति करना गुरुओं की धरती का अपमान …

Read More »

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का बड़ा बयान: “भाखड़ा-ब्यास का पानी बीबीएमबी का, न कि पंजाब का” – जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

चंडीगढ़, 2 मई : हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा-व्यास के जल वितरण को लेकर विवाद एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा कि “जल वितरण पर पंजाब के आंकड़े सरासर गलत हैं, और …

Read More »

BBMB पानी विवाद: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का आरोप – “AAP की ओछी राजनीति से हरियाणा का पानी रोका गया”

चंडीगढ़, 1 मई 2025: भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच पानी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह “AAP की ओछी और निंदनीय राजनीति” का उदाहरण है। श्रुति चौधरी ने कहा कि …

Read More »

पानी पर सियासी घमासान: CM नायब सैनी बोले – “यह सिंचाई नहीं, पीने के पानी का मामला है”; पंजाब को ‘भाई’ बताया, AAP पर साधा निशाना

पंचकूला, 1 मई 2025: हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद गर्मा गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर से पानी रोके जाने को ‘निंदनीय’ बताते हुए कहा कि यह केवल सिंचाई नहीं बल्कि पीने के पानी का गंभीर मामला है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को “घटिया राजनीति” करार दिया और आम …

Read More »

 ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को बताया ‘गद्दार पार्टी’, पाकिस्तान जाने की दी सलाह

पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री चला रहा है

चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2025: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को ‘गद्दार’ और ‘शत्रु’ पार्टी बताते हुए कहा कि इस पार्टी को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। विज ने कहा कि “कांग्रेस के लिए पाकिस्तान का बॉर्डर कुछ समय के लिए खोल देना चाहिए, …

Read More »

भिवानी में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का बड़ा बयान: “पानी हरियाणा का अधिकार, झूठ की राजनीति कर रहे भगवंत मान”

भिवानी, 30 अप्रैल – राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने आज भिवानी में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए एक साथ पानी विवाद, पाकिस्तान और स्वास्थ्य मिशन पर कई अहम बयान दिए। उन्होंने पाकिस्तान पर सख्त शब्दों में निशाना साधा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पानी के मुद्दे पर “राजनीति प्रेरित बयानबाजी” का जिम्मेदार ठहराया। …

Read More »