- गुरनाम चढूनी पर अनिल विज ने साधा निशाना
- कहा-चढूनी करते हैं नासमझी की बातें
- किसानों के उग्र हो रहे आंदोलन को लेकर भी दी प्रतिक्रिया
हरियाणा डेस्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो दिल से, आत्मा से हिंदुस्तानी हैं। हिंदुस्तानी थे तो हिंदुस्तान में आए। पाकिस्तानी होते तो पाकिस्तान में रह जाते। कुछ इसी तरह से गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने किसान नेता गुरनाम चढूनी पर निशाना साधा। दरअसल चढूनी ने बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी बता दिया था। जिसके बाद मंत्री अनिल विज ने चढूनी पर पलटवार किया और कहा कि इस तरह के बयान तो शर्मनाक हैं। उन्होने ये भी कहा कि चढूनी को तो समझ ही नहीं है और वे नासमझी वाली बाते करते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसानों के उग्र हो रहे आंदोलन को लेकर भी दी प्रतिक्रिया
इसके साथ ही मंत्री अनिल विज ने किसानों के उग्र हो रहे आंदोलन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ये कहा कि अब इनकी लीडरशिप फेल हो गई है। किसी भी आंदोलन को सफल करने की जिम्मेदारी उस आंदोलन के लिडरशिप पर निर्भर करती है। मंत्री अनिल विज ने ये भी कहा कि जिस मुद्दे के लिए ये इकटठे हुए थे, उसमें तो पूरी तरह से फेल हो गए है।मंत्री अनिल विज ने तो किसानों के उग्र होते आंदोलन को गलत करार दिया। हिंसक होते जा रहे आंदोलन पर उन्होंने साफ कह दिया कि देश में हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं है।
Also Read This
SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब ATM या बैंक से पैसे निकालने पर कटेगा इतना चार्ज
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
