Monday , 27 July 2026

एक दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

टोहाना : शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स कल्ब द्वारा गांव समैण में एक दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 70 किलोभार वर्ग में हरियाणा व पंजाब राज्य की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार नगद व ट्राफी देकर संमानित किया। इसके अलावा दूसरा  स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार नगद ईनाम से संमानित किया गया इसके साथ ही बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर को भी विशेष रूप से इनाम देकर संमानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से 60 वर्ष से ऊपर के पुरूषों के लिए 200 मीटर दौड़ का आयोजन भी करवाया गया जिसमें वृद्धों ने बड़चढ़ कर भाग लिया।
दौड़ प्रतियोगिता में मैराथन व अन्य दौड़ों में गोल्ड मैडल जीत चुके सतपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हे कल्ब द्वारा संमानित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *